मिनिस्टीयल सर्विसेज एसोसिएशन के सीताराम अध्यक्ष व दीपक बने सचिव


पौड़ी। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीयल सर्विसेज एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई, अधिवेशन में एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए लंबे समय से आवाज उठा रहे कर्मचारी नेता सीताराम पोखरियाल को अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष व जिला सचिव को छोड़कर सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को हल करना प्राथमिकता बताया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने डीएम पौड़ी से भी मुलाकात की।

पौड़ी में आयोजित एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर सीताराम पोखरियाल को 51 व दिगंबर सिंह रावत को मात्र 14 मत मिले। सचिव पद पर दीपक गोडियाल को 42 व मंगल सिंह नेगी को 22 मत मिले। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ नौटियाल, उपाध्यक्ष पद पर कमल धस्माना, कोषाध्यक्ष पद पर अंकित कठैत, संगठन मंत्री पद पर संजय सिंह, भावना नेगी, संयुक्त मंत्री पद पर प्राची बडोनी, कामनी रावत, संदीप भटट, विकास रावत को निर्विरोध चुना गया। वहीं, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया से मुलाकात कर उन्हें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं बताई।

उन्होंने डीएम से गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को जल्द ठीक करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, संघ भवन के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग रखी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने सहित कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। अधिवेशन में पर्यवेक्षक जेएस रावत, मुख्य चुनाव अधिकारी जीएस रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी मेहरबार सिंह भंडारी, रेवती नंदन डंगवाल आदि शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *