जिला निर्वाचन अधिकारी – Update Times


पंचायत चुनाव को लेकर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया प्रशिक्षण

पौड़ी- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कुल 107 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 23 जोनल मजिस्ट्रेटों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर कोई शंका या समस्या उत्पन्न हो, तो उसे तुरंत मास्टर ट्रेनर से स्पष्ट कर लें, ताकि समय रहते समाधान हो सके। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही निर्देश दिये कि मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव से जुड़ी समस्त प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप ही संचालित की जाय। उन्होंने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सभी मतदेय स्थलों की भौतिक स्थिति का निरीक्षण कर लें तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर उसे शीघ्र अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मतदेय स्थलों का रूट चार्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।

प्रशिक्षण में नोडल प्रशिक्षण अधिकारी दीपक रावत ने मतदान से पूर्व, मतदान के दिन और मतदान के उपरांत मजिस्ट्रेट की भूमिका, कर्तव्यों और दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उप जिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल, कोटद्वार सोहन सैनी, मुख्य शिक्षधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *